NETAJI NO MORE: राजकीय सम्मान के साथ होगा मुलायम का अंतिम संस्कार

21
netaji no more-mulayam singh last rites will be today with state honour

NETAJI NO MORE: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से आखिरी विदाई के लिए सैफई के मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

people throng to see mulayam singh yadav on his funeral

NETAJI NO MORE: बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, JDU नेता केसी त्यागी और UP कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिहार के CM नीतीश कुमार का भी 12 अक्टूबर को सैफई आने का कार्यक्रम है।

NETAJI NO MORE: गौर करें कि सोमवार को जैसे ही मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। हर कोई अपने फोन में उनकी अंतिम तस्वीर कैद करना चाहता था। इस दौरान मुलायम के आवास के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, नेताजी का नाम रहेगा’ के नारे लगते रहे।

NETAJI NO MORE: वहीं मुलायम के आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा है। प्रदेश भर से लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को CM योगी आदित्य नाथ भी सैफई पहुंचे। उन्होंने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

नेताजी का जिस जगह अंतिम संस्कार होगा, उस जगह को 50 मजदूर ने पूरी रात काम कर तैयार किया। 30×30 फीट की इस जगह में 10 हजार ईंटें लगाई गई हैं।

NETAJI NO MORE: बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 82 साल के मुलायम सिंह करीब 2 साल से ब्लड प्रेशर और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। मुलायम सिंह यादव 2 साल से बीमार चल रहे थे।

मुलायम सिंह के निधन पर सरकार ने UP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। CM योगी ने अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही सीएम योगी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई।अंतिम दर्शन के लिए मुलायम का शव रखा गया है।

Reports Today

Click