NFA 2021: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाए आलिया, कृति और अल्लू अर्जुन

18
NFA 2021, 69TH NFA, ALLU ARJUN, KRITI SANON, ALIA BHATT 

NFA 2021: साल 2021 के लिए गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाए आलिया, कृति और अल्लू अर्जुन छाए। NFA 2021 के अनाउंसमेंट रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। जबकि पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया।

यह सम्मान पाने वाले अल्लू अर्जुन पहले तेलुगु एक्टर हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई फिल्मों को एक से अधिक अवॉर्ड मिले। फिल्म RRR को कुल 7 अवॉर्ड मिले। गंगूबाई काठियावाड़ी और सरदार उधम को पांच-पांच अवॉर्ड मिले। वहीं द कश्मीर फाइल्स ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए।

अल्लू अर्जुन को पुष्पा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

आम लोगों के किरदार खास तरीके से निभाने पर नेशनल अवॉर्ड मिला है। अल्लू अर्जुन को पुष्पा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।  

अल्लू अर्जुन का फिल्म में फेमस डायलॉग झुकेगा नहीं..काफी फेमस हुआ था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट बन रहा है। 

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन का कैरेक्टर डार्क था। फिल्म में अल्लू एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें किसी राजा के जैसी हैं। फिल्म की स्टोरी लाइन आम जिंदगी से जुड़ी थी, जिसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया।

फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

आलिया भट्‌ट: बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म- गंगूबाई काठियावाड़ी

फिल्म देखने के बाद ऑडियंस और क्रिटिक्स का मानना था कि यह आलिया का करियर बेस्ट परफॉर्मेंस था।

फरवरी 2021 में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाडी असल जिंदगी की कहानी है। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेंच दिया था। इसके बाद उन्हें प्रॉस्टीट्यूशन के लिए मज़बूर किया गया था।

ग्लैमरस रोल करने के लिए पहचानी जानी वाली आलिया भट्‌ट ने गंगूबाई के डार्क कैरेक्टर को बखूबी निभाया। गंगूबाई के सेक्स वर्कर बनने का दर्द, राजनीति की ताकत मिलने की अकड़ को आलिया ने पर्दे पर पूरी सच्चाई से जिया।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने 5 नेशनल अवॉर्ड्स जीते। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली को बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 209.77 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

कृति सेनन: बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म- मिमी

कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज न होकर OTT पर स्ट्रीम हुई थी।

जुलाई 2021 में OTT पर रिलीज हुई फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को भी आलिया भट्‌ट के साथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म एक फोक डांसर की कहानी है, जो फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती है। ऐसे में पैसों के जुगाड़ के लिए वह सरोगेसी मदर बनने के लिए तैयार हो जाती है।

इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट: बेस्ट फिल्म

आर. माधवन ने फिल्म में साइंटिस्ट नंबी नारायणन का किरदार निभाया था।

R MADHAVAN

आर. माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नंबी नारायणन पर देशद्रोह का आरोप लगा और कैसे इससे वह मुक्त होकर PSLV का इंजन बनाते हैं।

इस फिल्म में एक्टिंग से लेकर राइटिंग और डायरेक्शन तक सब कुछ आर. माधवन ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।

Reports Today

Click