पद्म पुरस्कार: मुलायम सिंह, जाकिर हुसैन और एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण

28
पद्म पुरस्कारों का एलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है। मुलायम सिंह यादव, जाकिर हुसैन और एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण मिला है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। 7 लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है।
पद्म पुरस्कार विजेतासाल 2023 के लिए राष्ट्रपति ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं।
सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एसएम कृष्णा पद्म विभूषण मिलेंगे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एस एम कृष्णा और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत 6 लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। डॉक्टर दिलीप महालनाबिस और मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया। अमेरिका स्थित गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया। इस साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है।

पद्म पुरस्कार की घोषणा
प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, उपन्यासकार एसएल भैरप्पा और लेखिका सुधा मूर्ति सहित 9 लोगों को पद्म भूषण के लिए चुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहाकि भारत के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को देश स्वीकार करता है।
राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), अभिनेत्री रवीना टंडन, मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष टी चौबा सिंह सहित 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं।
ये सम्मान औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जिनका आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। 7 लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है।
गौर करें तो पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और यह तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं।

Reports Today

Click