PM Modi Joe Biden: PM मोदी-जो बाइडन ने जारी किया संयुक्त बयान

14
PM Modi Joe Biden: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। यहां भारत का राष्ट्रगान गाया और बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाए।

कहा- भारत-US के रिश्ते विक्रेता-खरीदार से आगे बढ़े

PM Modi Joe Biden: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। यहां भारत का राष्ट्रगान गाया और बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाए।

PM Modi Joe Biden: इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया गया कि अल्पसंख्यकों को बचाने के लिए मोदी सरकार क्या कदम उठा रही है? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि लोग कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र है। भारत असल में लोकतंत्र है। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा लोकतंत्र हमारे डीएनए में है। 

PM Modi Joe Biden: लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने इसे शब्दों में ढाला है संविधान के रूप में। हमारी सरकार संविधान के आधार पर लोकतंत्र के मूल्यों को लेकर चलती है। हमने सिद्ध किया है कि हमारी सरकार लोकतंत्र को लेकर जीते हैं। जब हम लोकतंत्र को लेकर जीते हैं तब भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं उठता। अगर मानवाधिकार नहीं है, तो लोकतंत्र ही नहीं है। 

भारत तब सबका प्रयास, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र लेकर चलते हैं। भारत में जो लोगों के अधिकार हैं, वे उन्हें मिलते हैं। भारत में किसी तरह के भेदभाव नहीं हैं। न ही धर्म के आधार पर, न जाति के आधार पर, न अन्य किसी आधार पर।

साझा बयान जारी करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पीएम मोदी और हमारे बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर बातचीत हुई। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

 अमेरिका और चीन के रिश्ते और भारत-अमेरिका के रिश्ते में यही फर्क है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधें हैं। हम विश्वास करते हैं कि हम अपने लोगों का सम्मान करते हैं।

PM Modi Joe Biden: उन्होंने आगे कहा कि हमने वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। हम एकमत हैं कि इंडो-पैसिफिक का विकास और सुरक्षा पूरी दुनिया के लिए अहम है। हमने क्वाड का दूसरे देशों से समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा की। आतंकवाद को खत्म करने में भारत अमेरिका कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

 हम सहमत हैं कि क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। कोविड से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। यूक्रेन की घटनाक्रम की शुरुआत से ही भारत ने डॉयलॉग और डिप्लोमैसी से इस संकट को सुलझाने की पहल की है। 

PM Modi Joe Biden: भारत की जी20 की अध्यक्षता में हम वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर पर बल दे रहे हैं। ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आवाज दे रहे हैं। मैं राष्ट्रपति बाइडन का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अफ्रीका को जी20 का सदस्य बनाने की आवाज उठाई है। लोकतंत्र के दो स्तंभ भारत और अमेरिका विश्व शांति में महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं।

PM Modi Joe Biden: पीएम मोदी ने आगे कहा कि न्यू एनर्जी में साझेदारी बढ़ाने को हमने कई अहम निर्णय लिए हैं। हमने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत-अमेरिका को भरोसेमंद साझेदार के तौर पर वैल्यू चेन बनाने का निर्णय लिया है। पुराने समय के बायर-सेलर्स रिलेशन पीछे छोड़ आज हम ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी, को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन की ओर बढ़ चुके हैं। जनरल इलेक्ट्रिक्स की ओर से लड़ाकू विमानों के इंजन बनाने का निर्णय लैंडमार्क है। यह हमारे सहयोग को नया स्वरूप देगा। इस स्वरूप में दोनों देशों के स्टार्टअप में सहयोग बढ़ेगा।

आज हमने आर्टेमिस अकॉर्ड में शामिल होने का निर्णय लेकर अपने स्पेस ऑपरेशन में नई उड़ान भरी है। भारत और अमेरिका की साझेदारी की। आज सुबह व्हाइट हाउस में इतनी बड़ी संख्या में भारतीयों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण हैं कि इंडियन अमेरिकन हमारे रिश्तों का आधार है। हम बेंगलुरु-अहमदाबाद में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास खोलने के निर्णय़ का सम्मान करते हैं। भारत भी सिएटल में कॉन्स्युलेट खोलेगा।

वहीं, इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले मैं राष्ट्रपति बाइडन का शुक्रिया जताता हूं। आज हमने भारत और अमेरिका के इतिहास के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा की। व्यापार और निवेश की जो साझेदारी है भारत और अमेरिका के बीच, वह सिर्फ दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हमने निर्णय लिया है कि व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों को समाप्त कर 

द्विपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि  हम पिछले काफी समय से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरे के साथ ही हम एक बार फिर दिखा रहे हैं कि भारत और अमेरिका कैसे साथ काम कर रहे हैं। दवाओं से लेकर स्पेस तक के मामले में हम साथ काम कर रहे हैं। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में एआई से लेकर सेमीकंडक्टर सप्लाई और टेलीकम्युनिकेशन तक हम लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि हम रक्षा सहयोग को भी तेजी से बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत भारत और अमेरिका की कंपनियां साथ आ रही हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना होकर 191 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। 2024 में हम साथ में अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने वाले हैं। हम साथ में कॉन्स्युलेट खोलने पर भी बात कर रहे हैं।

हम दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात हुई और कैसे रूस ने यूक्रेन पर हमले कर उसकी तबाही जारी रखी है। हमने क्वाड पर भी बात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्वतंत्रता को बनाए रखने पर बात हुई। हमने यू2आई2 देशों के बीच सहयोग पर भी बात की। हम चाहते हैं कि हर जगह लोग शांति और सम्मान से रहें। 

भारत और अमेरिका के लोग कई मूल्यों को साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बीच 200 बोइंग विमानों को खरीदने का भी समझौता हुआ है, जिससे एक लाख नौकरियां पैदा होंगीं।

Reports Today

Click