PM Modi USA Visit: अमेरिका पहुंचे PM मोदी, USA के हैं राजकीय मेहमान

6
PM Modi, USA, America

PM Modi USA Visit: भारतीय मूल के लोगों ने किया जमकर स्वागत

PM Modi USA Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर मंगलवार रात 10 बजे अमेरिका पहुंचे। यहां न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर हुआ। अमेरिका के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर रूफस गिफर्ड ने एयरपोर्ट पर PM मोदी को रिसीव किया।

PM Modi USA Visit:

PM Modi USA Visit: उनके अलावा UN में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज और US में भारत के एंबैस्डर तरणजीत सिंह संधू भी वहां मौजूद रहे। अमेरिका पहुंचने के तुरंत बाद PM मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय मूल के लोगों से मिले। आज UN के योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वो 22 जून से अमेरिका के राजकीय मेहमान होंगे। अमेरिका ने 9 साल में पहली बार उन्हें ये सम्मान दिया।

PM Modi USA Visit: PM मोदी न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले ही उनके होटल लोटे न्यूयॉर्क पैलेस के बाहर भारतीय मूल के लोगों की भीड़ जमा थी। कड़े सुरक्षा घेरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे भी मुलाकात की। उन्होंने एक पोस्टर पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया। कड़े सुरक्षा घेरे में लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। 

स्टेट विजिट उन ऑफिशियल विदेश दौरों को कहा जाता है जब अमेरिका किसी देश के राष्ट्र प्रमुख को आधिकारिक तौर पर बुलाता है। इन दौरों की पहचान किसी देश के नेता के नाम पर नहीं होती बल्कि उनके देश के नाम से होती है।

उदाहरण के लिए अगर अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेट विजिट पर बुलाया है तो इसे भारतीय प्रधानमंत्री की स्टेट विजिट के तौर पर जाना जाएगा। अमेरिका की स्टेट विजिट केवल वहां के राष्ट्रपति के न्योते पर ही होती हैं।

स्टेट विजिट हाईरैंक की विजिट होती हैं। इनकी अहमियत को कायम रखने के लिए इनका आयोजन काफी कम होता है। इसके लिए केवल स्टेट हेड को बुलाया जाता है। हालांकि, जिन देशों में संसदीय प्रणाली होती है, उन देशों के प्रधानमंत्री को स्टेट विजिट के लिए आमंत्रित किया जाता है। 

PM Modi USA Visit: स्टेट विजिट के प्रोटोकॉल भी दूसरी विजिट्स से अलग होते हैं। स्टेट विजिट पर सेरेमोनियल वेलकम मिलता है, इसके कई प्रोटोकॉल होते हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कहां खड़े होंगे। किसके साथ खड़े होंगे। मीडिया को कब फोटो लेने की अनुमति होगी, कब नहीं। गेस्ट के तौर पर किसे बुलाया जाएगा।

स्टेट विजिट में ये सारी बातें पहले से तय होती हैं। दोनों राष्ट्र अध्यक्ष एक दूसरे का अभिनंदन किन शब्दों में करेंगे ये भी पहले तय होता है। उदाहरण के तौर पर जब शी जिनिपिंग अमेरिका की स्टेट विजिट पर गए तो उन्हें बताया गया था कि उन्हें ओबामा को हेलो कहना होगा। इसके जवाब में ओबामा ने उन्हें चीनी भाषा में ‘नी हाओ’ (हेलो) कहा था।

PM Modi USA Visit: PM मोदी के साथ मंत्रियों का एक दल और ट्रेड डेलिगेशन भी अमेरिका पहुंचा। डेलिगेशन में अलग-अलग सेक्टर्स जैसे IT, डिफेंस, एविएशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े लोग हैं। इस दौरे पर भारत और अमेरिका के बीच डिफेंस, टेक्नोलॉजी, स्ट्रैटेजिक और बिजनेस डील होंगीं। PM मोदी 20 अमेरिकी कंपनियों के CEOs से भी मिलेंगे।

PM मोदी का ये दौरा कितना अहम है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि PM के रवाना होने से पहले 15 दिन के भीतर 2 बड़े अमेरिकी नेता भारत आ चुके हैं।

एक ओर जहां अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वहीं, नेशनल सिक्योरिटी एडवाजर जेक सुलिवन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले। अमेरिका के रक्षा मंत्री ने बताया था कि दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर डील हुई हैं। इनकी घोषणा PM मोदी के अमेरिका दौरे पर की जाएगी।

Reports Today

Click