Raghav-Parineeti: एक दूजे के लिए बने राघव-परिणीति आज करेंगे शादी

14
Raghav-Parineeti: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आज शादी कर रहे हैं।

Raghav-Parineeti: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आज शादी कर रहे हैं। शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर के द लीला पैलेस में दोपहर 1 बजे से शुरू होंगी। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई कद्दावर नेता शामिल होंगे।

परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन रिलेशनशिप 2022 में एक पंजाबी फिल्म के सेट से शुरू हुई, जहां राघव-परिणीति से मिलने पहुंचे थे। 6 महीने पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। तभी से दोनों की अफेयर की खबरें लाइमलाइट में रहीं।

राघव और परिणीति दोनों कॉलेज के जमाने से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे। यहां पर हुई मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए।

दोनों की लव स्टोरी 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट से शुरू हुई। पंजाब में जब परिणीति इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव उनसे मिलने आए थे। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

इस दिन के बारे में परिणीति ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- जब हमने साथ में ब्रेकफास्ट किया तो मैं जान गई कि आखिरकार मेरी मुलाकात उस शख्स से हो गई है जिसका मुझे लंबे समय से इंतजार था। उनका सपोर्ट, ह्यूमर और दोस्ती ही असली खुशी है। वो मेरे लिए एक घर की तरह हैं, मतलब जहां सबसे ज्यादा सुकून मिले।

राघव और परिणीति ने 13 मई की शाम एक दूसरे को रिंग पहनाकर अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। इंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में हुई थी।

सेरेमनी में राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। सेरेमनी में सबसे पहले परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं। इसके बाद परिणीति के घर वालों का आना शुरू हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सेरेमनी में शरीक हुए थे।

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबडिया के साथ हालिया इंटरव्यू में राघव चड्ढा ने कहा था, हम जैसे भी मिले, यह बहुत जादुई पल था। यह कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं हर दिन भगवान को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आशीर्वाद के रूप में मुझे परिणीति को दिया है। मैं बेहद खुश हूं कि वो मेरी लाइफ पार्टनर हैं। फिर से कहूंगा कि हर दिन भगवान का इस चीज के लिए शुक्रिया करता हूं।

उदयपुर की पिछोला झील में ही बने होटल ताज लेक पैलेस से महज 400 मीटर दूर होटल लीला में बारात बोट्स के जरिए पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि दूल्हे की डिमांड पर खास तौर पर होटल लीला पैलेस में विटेंज कार भी मंगवाई गई है। इसे दिल्ली से आए खास फूलों से सजाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो परिणीति ने अपने दूल्हे के लिए एक गाना भी तैयार किया है।

लेडीज वर्सेस रिक्की बहल से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं परिणीति ग्लैमरस और लग्जरी जिंदगी जीती हैं, वहीं राघव चड्ढा एक मिडिल क्लास वाली आम जिंदगी जीते हैं। दोनों की उम्र में बस 25 दिनों का ही फर्क है, हालांकि कमाई, कार कलेक्शन और संपत्ति में दोनों का कोई मुकाबला नहीं है। जहां एक तरफ परिणीति 99 लाख की जैगुआर XJL गाड़ी से घूमती हैं, वहीं राघव की नेटवर्थ इसकी आधी है।

Reports Today

Click