ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगेंगी, चौड़ी होंगी सड़कें

ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगने के साथ सड़कों का होगा चौड़ीकरण

शहर के चौराहों के अब बहुरेंगे दिन, हाईटेक रूप से की जाएगा विकसित, किनारे पर पौधे लगाने की योजना

नगर पालिका और आरडीए ने तैयार किया मास्टर प्लान, जल्द शुरू होगा कार्य
रायबरेली। अब शहर के चौराहों के दिन बहुरेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था से लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाई जाएंगी। साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इन चौराहों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा। हाईटेक रूप से चौराहों को विकसित करने की योजना है।
सड़क किनारे पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। नगर पालिका और आरडीए ने चौराहों को सजाने-संवारने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। नगर पालिका क्षेत्र में सिविल लाइंस, डिग्री कॉलेज, जिला अस्पताल, घंटाघर, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस प्रमुख चौराहा पर हैं। इसी होकर लोगों का आना जाना रहता है।
मौजूदा समय में चौराहों की स्थिति ठीक नहीं है। चौराहे अतिक्रमण की चपेट में हैं। ट्रैफिक व्यवस्था न होने से इन चौैराहों पर जाम की स्थिति रहती है। अब नगर पालिका और आरडीए की तरफ से इन चौराहों को सजाने-संवारने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इस मास्टर प्लान के तहत सड़कों की नए सिरे से मरम्मत कराई जाएगी।
सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा। सड़कों के किनारे पर पौधे लगाए जाने की योजना है। ट्रैफिक सिग्नल लाइटें भी लगाई जाएंगी। अवैध अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। अगले माह तक इस पर कार्य शुरू कराया जाना है। शहर के इन चौराहों पर अवैैध रूप से होर्डिंग लगा दी गई हैं। नगर पालिका से अधिकृत होने पर ही चौराहों पर कोई होर्डिंग लगा सकता है।बावजूद यहां पर बिना अधिकृत ही कुछ लोग मनमाने ढंग से चौराहों पर होर्डिंग लगा दी जा रही हैं। इससे अतिक्रमण भी हो रहा है। यह भी जाम की वजह बन रही हैं। ऐसे में अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग भी हटवाई जाएंगी। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सीडीओ अभिषेक गोयल के साथ शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा और सिविल लाइंस चौराहा का जायजा लिया।उन्होंने नगर पालिका के सहायक अभियंता यमुना सिंह से चौराहों के बारे की पूरी स्थिति के बारे में जाना। सहायक अभियंता ने डीएम को चौराहों के तैयार किए गए मास्टर प्लान से अवगत कराया। डीएम ने सड़कों के चौड़ीकरण कराने, अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग भी हटवाने के लिए कहा। सहायक अभियंता ने बताया कि चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें भी लगवाई जाएंगी। इस दौरान आरडीए के सचिव एके राय भी मौजूद रहे।

दुर्गेश सिंह चौहान

contact or whatapp@9455511560

Click