WPL ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे महंगी क्रिकेटर, 87 खिलाड़ियों पर लगी 59.5 करोड़ की बोली

13

पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन खत्म हो चुका है। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई नीलामी में  भारत की बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड नेटली सीवर ब्रंट सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। दोनों को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया।

6 घंटे चली नीलामी में 87 खिलाड़ी खरीदी गईं। इनमें 30 विदेशी और 57 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहीं। दिल्ली, गुजरात और बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। जबकि यूपी ने सबसे कम 16 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

पांच टीमों ने ऑक्शन में 59 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए। कुल 20 खिलाड़ी करोड़पति बनीं, इनमें 10 विदेशी और 10 भारतीय रहीं।

लीडरशिप मटेरियल पर खरीदारों का जोर लीडरशिप मटेरियल, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजों पर खरीदारों का जोर रहा। शुरुआती 2 सेट की नीलामी में अधिकांश खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा राशि में खरीदा गया।

वर्ल्ड चैंपियन टीम की 6 खिलाड़ी बिकीं अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली भारतीय टीम की 6 खिलाड़ी बिकीं। इनमें यूपी ने श्वेता को 40 लाख, पार्श्वी चोपड़ा और बैटर एस यशश्री को 10-10 लाख रुपए में खरीदा। दिल्ली ने तेज गेंदबाज तितास साधु को 25 लाख, मुंबई ने सोनम यादव को 10 लाख और गुजरात ने शबनम शकील 10 लाख में अपने साथ जोड़ा।

ओपन ऑक्शन में महाराष्ट्र की देविका वैद्य को यूपी ने 1.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। वे 20वीं करोड़पति बनीं। साथ ही अमनजोत कौर को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा। तनुजा कंवर को गुजरात ने 50 लाख में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस 75 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं, जबकि जॉर्जिया वेयरहम को गुजरात ने 75 लाख में ही खरीदा। वहीं, एलीस कैप्सी को दिल्ली ने 75 लाख रुपए में खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स – जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), राधा यादव (भारत), शिखा पांडे (भारत), मारिजन कैप (साउथ अफ्रीका), तितास साधु (भारत), एलीस केप्सी (इंग्लैंड), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), जसिया अख्तर (भारत), मिन्नु मानी (भारत), तानिया भाटिया (भाटिया), पूनम यादव (भारत), जेस जोनासेन (भारत), स्नेहा दीप्ति (भारत), अरुंधति रेड्डी (भारत), अपर्णा मंडल (भारत)।

मुंबई इंडियंस – हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड), यस्तिका भाटिया (भारत), पूजा वस्त्राकर (भारत), हीथर ग्राम (ऑस्ट्रेलिया), इजाबेल वॉन्ग (इंग्लैंड), अमनजोत कौर (भारत), धारा गुज्जर (भारत), साइका इशाक (भारत), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), क्लो ट्रयॉन (साउथ अफ्रीका), हुमायरा काजी (भारत), प्रियंका बाला (भारत), सोनम यादव (भारत), जिंतिमनी कलिता (भारत), नीलम बिष्ट (भारत)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसत (भारत), इंद्राणी रॉय (भारत), श्रेयंका पाटिल (भारत), कनिका आहूजा (भारत), आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट (इंग्लैंड), डेन वेन निकर्क (साउथ अफ्रीका), प्रीति बोस (भारत), पूनम खेमनार (भारत), कोमल जांजड (भारत), सहाना पवार (भारत), मीगन शट (ऑस्ट्रेलिया)।

यूपी वॉरियर्ज – दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलीसा हिली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), एस यशश्री (भारत), श्वेता सहरावत (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), किरण नवगिरे (भारत), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), देविका वैद्य (भारत), लॉरेन बैल (इंग्लैंड), लक्ष्मी यादव (भारत), सिमरन शेख (भारत),

गुजरात जायंट्स – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), स्नेह राणा (भारत), सबिनेनी मेघना (भारत), जॉर्जिया वेयरहम (ऑस्ट्रेलिया), मानसी जोशी (भारत), दयालन हेमलता (भारत), मोनिका पटेल (भारत), तनुजा कंवर (भारत), सुष्मा वर्मा (भारत), हर्ले गाला (भारत), अश्वनी कुमारी (भारत), पारुनिका सिसोदिया (भारत), शबनम शकील (भारत)।

10वें सेट में एस यशश्री को यूपी ने 10 लाख रुपए में खरीदा। इससे पहले, नौवें में यूपी ने श्वेता सहरावत को 40 लाख में और पार्श्वी चोपड़ा को 10 लाख में अपने साथ जोड़ा। जबकि तितास साधू को 25 लाख में दिल्ली ने खरीदा। इससे पहले के सेटों में दिल्ली ने साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजन कैप को 1.5 करोड़, राधा यादव को 40 लाख में और शिखा पांडेय को 60 लाख रुपए में अपने खेमे में शामिल किया। जबकि गुजरात ने स्नेह राणा को 75 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

विकेटकीपर्स के सेट में रिचा घोष को RCB ने 1.9 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। जबकि यस्तिका भाटिया पर मुंबई ने सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई। वहीं, एलीसा हिली 70 लाख रुपए में यूपी की टीम से जुड़ीं। इस सेट की अनसोल्ड खिलाड़ियों में बेर्नाडीना बेजूडेनहॉट, तानिया भाटिया, एमी जोन्स, अनुष्का संजीवनी और सुष्मा वर्मा शामिल रहीं।

ऑलराउंडर्स में पूजा वस्त्राकर को 1.90 करोड़ रुपए में मुंबई ने खरीदा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को 70 लाख, भारत की हरलीन देओल को 40 लाख और वेस्टइंडीज की डेओंड्रा डॉटिन को 60 लाख रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। इस सेट में इंग्लैंड की हीथर नाइट, साउथ अफ्रीका की सुने लुस, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और इंग्लैंड की डैनी वायट अनसोल्ड रहीं।

बैटर्स में भारत की जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इंग्लैंड की सोफिया डंकली को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को 1.10 करोड़ रुपए में दिल्ली ने खरीदा। वहीं, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स और लौरा वॉल्वार्ट व इंग्लैंड की टैमी ब्यूमॉन्ट अनसोल्ड रहीं।

मार्की प्लेयर्स के सेट-2 में सभी खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ज्यादा की बोली लगी। भारत की दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा। भारत की ही रेणुका सिंह को RCB ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा। नेटली सीवर ब्रंट को मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। वह इंग्लैंड की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।

ऑस्ट्रेलिया की ताहिलीया मैक्ग्रा को यूपी ने एक करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की ही बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में अपने साथ शामिल किया। साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल को यूपी ने एक करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को मुंबई ने एक करोड़ रुपए देकर अपने में शामिल किया।

WPL ऑक्शन के पहले सेट में 7 खिलाड़ियों पर बोली लगी। भारत की स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा बनीं। वह सबसे महंगी प्लेयर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वह पहले सेट में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं।

इंडिया विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्ज ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की एलीस पेरी को RCB ने 1.70 करोड़ और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में RCB टीम का हिस्सा बनीं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने 40 लाख रुपए में खरीदा।

ऑक्शन से ठीक पहले BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑफिशियल लोगो भी लॉन्च किया। लोगो में एक महिला बैटर शॉट खेलते नजर आई।

Reports Today

Click