लालगंज(रायबरेली) अघोषित बिजली कटौती के सम्बन्ध में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य सरेेनी चतुर्थ गौरव सिंह ने ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन एक्सईएन दीपक कुमार लालगंज को सौंपा तथा जल्द से जल्द क्षेत्रवासियों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आग्रह किया व दिए गए ज्ञापन में बताया की जब किसान दोपहर में खेतों से कटाई मड़ाई का कार्य कर पसीने से लथपथ घर पहुँचता है तो बिजली न होने के कारण उसको भीषण ग़र्मी का सामना करना पड़ता है!वहीं किसानो को सब्ज़ियों व अन्य फसलों के लिए भी बिजली की आवश्यकता पड़ रही है उस समय भी कटौती की जा रही है!छात्रों को पढाई तक के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है!आम जन मानस का बिजली की असमय कटौती से बुरा हाल है! रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
अघोषित बिजली कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन
👁 11.1K views
11.1K views
Click


