क्लीनिक संचालक की गला रेतकर हत्या

12816

नसीराबाद रायबरेली –जिले में बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने एक क्लीनिक संचालक की घर मे गला रेतकर हत्या कर दी. बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. अभी तक कत्ल की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.कत्ल की सनसनीखेज वारदात नसीराबाद थाना क्षेत्र के सनड्डहा परैया ग्राम का है. पुलिस के अनुसार सनड्डहा परैया गांव के रहने वाले क्लिनिक संचालक निर्मल मंडल अपने मकान में रहते थे.मंगलवार की सुबह उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब परिजनों ने संचालक के शव को खून लथपथ हालत में उनके चारपाई में पड़ा देखा।

पुलिस की माने तो क्लीनिक संचालक की गला रेतकर अज्ञात बदमाशो ने हत्या कर दी थी. घटना के जानकारी मिलते ही परिजनों ने फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी. नसीराबाद थाने के प्रभारी व सीओ सलोन ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर जा पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

अब पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि क्लीनिक संचालक की किसने और क्यों हत्या की हैं हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कातिलों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.वही घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम जांच करने में जुटी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 12.8K views
12.8K views
Click