अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

10119

रायबरेली। बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे तभी चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मलिया पुर गांव निवासी करन अपने दो अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी डलमऊ मुंशीगंज मार्ग पर छज्जूपुर मोड़ के पास कार से टक्कर हो गई। जिसमें करन एवं उसके दोनों अन्य साथी पूरी तरह से जख्मी हो गए।

तीनों बाइक सवार युवकों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा था थाना प्रभारी डलमऊ पंकज तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

  • विमल मौर्य
👁 10.1K views
10.1K views
Click