अधिवक्ताओं ने फूंका उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला

17367

डलमऊ, रायबरेली। हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा बबर्रतापूर्वक किए गए लाठीचार्ज के मामले में नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को डलमऊ तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी की।

डलमऊ तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए मांग की है कि, हापुड़ जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना में दोषी कर्मचारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए>

हापुड़ जिले में तैनात डीएम और एसपी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाए।

बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश आवाहन पर गुरुवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

इस मौके पर डलमऊ तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर, महामंत्री मनोज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा कृष्ण चौधरी, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री सत्येंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जितेंद्र यादव, शिशिर कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, अरुण त्रिवेदी, पवन त्रिपाठी, समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

  • विमल मोर्या
👁 17.4K views
17.4K views
Click