अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए सरकार कृत संकल्पित :——महापौर

15019

अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी लोकसभा चुनाव के बाद प्रेस से मुखातिब हुए और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को वोट देने के लिए अयोध्या के मतदाताओं का  हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान किया है l हालांकि फैजाबाद लोकसभा चुनाव में हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका परन्तु अयोध्या में मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में अधिक मतदान किया था जिसके लिए हमारी पार्टी और मैं स्वयं समस्त मतदाताओं एवं जनमानस के आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए एवं उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए विकास कार्यों के लिए कृत संकल्प है मैं अयोध्या के महापौर के दायित्व के नाते यह समस्त नागरिकों एवं अयोध्यावासियों को आश्वस्त करता हूं कि जन भावनाओं की अपेक्षा अनुसार अयोध्या के विकास कार्य को निरंतर गतिमान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास के लिए कृत संकल्पित है, शासन प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है की आम जनमानस के भावनाओं का ध्यान रखते हुए जनसमस्याओं का चरणबद्ध एवं न्यूनतम समय अंतराल में निराकरण करने तथा शीघ्रातिशीघ्र विकास केन्द्रित समस्त योजनाओं को पूर्ण किया जाए।

महापौर ने बताया कि अयोध्या नगर निगम के क्षेत्र के 275 बूथ में भारतीय जनता पार्टी लगभग 72000 मत तथा समाजवादी पार्टी को 52000 मत प्राप्त हुई। जिससे यह बिंदु स्पष्ट होता है कि अयोध्या के जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के के प्रति जबरदस्त उत्साह है और अयोध्या के जनमानस पर शोशल मिडिया के द्वारा जो अफवाह फैलाया जा रहा है वह ग़लत है अयोध्या लोग साधु संत व्यापारी आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे अयोध्या आए उनका स्वागत अयोध्या के लोग पूरे श्रद्धा के साथ करेंगे और हमारी सरकार अयोध्या के विकास की गति को और तेज करेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 15K views
15K views
Click