अराजक तत्वों ने काटी नहर की पटरी, किसानों के खेत की सिंचाई हुई प्रभावित

17448

हमीरपुर-सरीला क्षेत्र के पुरैनी धौहल इलाके से निकली नहर को कई जगह से अराजक तत्वों में काटा किसानों के खेतों की सिंचाई हुई प्रभावित। नहर से पाइप बिछाकर पंपसेट लगाए दर्जनों किसान मायूस बैठे है । सिंचाई विभाग  ने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहा है

गौरतलब हो कि इलाके से निकली लहचूरा बांध की नहर  में वर्षों बाद पानी आया तो किसानों के चेहरे खिल उठे  मगर दो दिन नहर चलने के बाद ही अराजक तत्वों ने नहरों को अपनी चपेट में ले लिया कुछ गांव के दबंगों ने नहर को काटकर तालाब भरने में लग गए जिससे नहर का आगे जाना बंद हो गया। अराजक तत्वों द्वारा  पुरैनी रजवाहा नहर को छिबोली पुल व छेड़ी बेनी गांव के पास रोजाना काटकर तालाब भरा जा रहा है जबकि सिंचाई विभाग की लेबर द्वारा खादी को दिन में तीन चार बंद किया जा रहा है लेकिन अराजक तत्व द्वारा बार बार नहर को काट दिया जा रहा है जिसके कारण टेल के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

किसान पहलवान शुक्ला ने बताया कि दो दिन पानी आने के बाद खेत मे पानी लगाने के लिए इंतजाम किया पंपसेट और पाइप इकट्ठा किये मगर छेड़ीबेनी गांव के खेतो के पास बने तालाब में रात्रि के समय कुछ अराजकतत्वों  नहर को काट देते है जिससे धौहल बरखेड़ा बंगरा क्षेत्र में पानी नही आ रहा पिछले चार दिन से खेतों में पम्प लेकर चिंचाई के लिए बैठे लेकिन नहर में पानी आने के बाद भी खेतों तक पानी नही पहुँच रहा। 

 सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि नहर की देखभाल के लिए कर्मचारी लगाए गए है लेकिन कुछ लोग रात्र में पानी बन्द कर तालाब भरने लगते है जिससे टेल तक पानी नही पहुंच रहा। अराजक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 17.4K views
17.4K views
Click