अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

12914

लालगंज(रायबरेली)!शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा कृत कार्यवाही के अंतर्गत एक अभियुक्त को 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया!जानकारी के मुताबिक अभियुक्त बक्सीस पुत्र मोहम्मद बुद्धू निवासी अढनपुर थाना भीटी जनपद अंबेडकरनगर को मुखबिर खास की सूचना पर डलमऊ बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है!वहीं अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा आख्या संख्या 146/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया!वहीं अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार अवस्थी, आरक्षी महेश विश्वकर्मा,राज सिंह भदौरिया थाना लालगंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई!

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 12.9K views
12.9K views
Click