रायबरेली-रायबरेली जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिलएरिया पुलिस ने अवैध हुक्का बार संचालन के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर अमावा रोड स्थित ए–3 कैफे, रतापुर में की गई। छापेमारी के दौरान कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित पाया गया, जहां से चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिनव चौधरी, निखिल यादव, आशीष सरोज और शिवा सरोज शामिल हैं। पुलिस ने मौके से आठ पैकेट तंबाकू, तीन हुक्का पाइप, चार हुक्का फ्लेवर तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इस संबंध में थाना मिलएरिया में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


