कौशाम्बी | मंझनपुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस दौरान अस्पताल की नर्सो ने एक स्थान पर एकत्रित होकर फ्लोरेंस नाइटिंगल की याद में मोमबतिया जला कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि आधुनिक नर्सेज की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगल की याद में 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इन्होने मरीजों और रोगियों की सेवा प्रीमिया युद्ध के दौरान घायल सैनिको की दिन से सेवा की थी। जिनकी याद में उन्हें लेडी बिथ द लैम्प कहा गया। मौजूदा समय में देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में कोरोना योद्ध डॉक्टर्स के साथ नर्सेज भी अपनी जान की परवाह किये बिना मानव की सेवा कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर जिला अस्पताल की नर्सो ने अपने सबसे व्यस्त समय में नर्सो की आदर्श फ्लोरेंस नाइटिंगल की याद किया। अस्पताल परिसर में नर्सो ने उनको अपनी श्रद्धांजलि देते हुए मोमबतिया जलाई। नर्स सोहिता सिंह, अंजू श्रीवास्तव, तरुणा, विभा पांडेय, दिव्या, सुचिता ने फ्लोरेंस नाइटिंगल के कार्यो और सेवा के सबसे उच्चतम आदर्श को बताया। नर्स सोहिता सिंह ने सभी नर्सो को मरीज सेवा की शपथ दिलाई |
👁 20K views
20K views
Click


