8 माह पहले पाली गाय को जबरन दूसरे व्यक्ति मांग रहे, एसडीएम से की शिकायत

11084

रिपोर्टर महेन्द्र कुमार गौतम

जालौन (यूपी) – माधौगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत गालमपुरा निवासी नाथूराम पुत्र हरजू प्रसाद ने एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी सालिकराम को देते हुए कहा कि साहब मेरे खेतों में आठ दस माह पहले एक गाय मुझे परेशान करती थी।उस आवारा गाय को मैंने अपने घर बांध ली और उसे मैं चारा पानी देने लगा।उक्त स्वस्थ हो गयी।जब गाय सेवा के वह स्वस्थ और सुंदर दिखने लगी तो मध्य प्रदेश का एक व्यक्ति मेरे घर आया और धमकी देते हुए बोला कि यह गाय हमारी है। गाली-गलौज करते हुए बोला कि मुझे गाय दे दो नहीं तो मैं जबरन ले जाऊंगा। उक्त ने उपजिलाधिकारी सालिकराम से मांग की है कि गाय की सुरक्षा की जाए और मेरा हुआ नुकसान दिलाया जाए।

👁 11.1K views
11.1K views
Click