इंजीनियर बेटी वर्षा सिंह ने पाठा के ज़रूरतमंदों को बांटे कंबल

15414

बच्चों को पढ़ाने के साथ ही समाज सेवा भी करती हैं वर्षा

चित्रकूट। चित्रकूट के इंजीनियर नरेंद्र सिंह पटेल की इंजीनियर बेटी वर्षा सिंह पटेल ने गरीब जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए अपने ससुराल पाठा क्षेत्र के ग्राम हरदी दांडी मे कंबल व साल बांटें । इसके अलावा उन्होंने ग्राम रामपुर, बंधवा, बाराह माफी, चूल्ही, डांडी, खदरा, करौन्हा, मारकुंडी सहित कई गावों के लोगों को साल 400 कम्बल व साल बांटे गए।

इंजी. वर्षा सिंह पटेल समाजसेवी हैं। तमाम गांव के बच्चों को निः शुल्क देती हैं साथ ही बच्चों को कापी, पेन, कलम बांटती रहती हैं। पर्यावरण के लिए पेड़ लगवाती हैं और समय समय पर गरीबों को कम्बल, साल, साड़ी बांटती रहती हैं। ई वर्षा सिंह पटेल ग्राम बाराह माफी चित्रकूट की रहने वाली हैं। ई नरेन्द्र सिंह पटेल समाजसेवी की बेटी हैं और एफ सी आई के मैनेजर विनोद सिंह की पत्नी है। ये लगातार कई वर्षों से समाजसेवा मे लगीं हैं।

  • पुष्पराज कश्यप
👁 15.4K views
15.4K views
Click