ईद की मुबारक देने को सड़क पर प्रशासन

13471

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडे तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने आज ईद के त्यौहार के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार आज मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों पर ना जाकर अपने अपने घरों पर नमाज अदा की। कहा कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई है जिसे देखते हुए लोगों ने शासन के निर्देश पर अपने अपने घरों पर नमाज अदा की हम सभी लोगों को बधाई देते हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अनिल सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज योगेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

👁 13.5K views
13.5K views
Click