उपजा के पत्रकारों ने पीएम केयर्स फंड में सौंपा 11 हजार रुपए का चैक

17702

कलम के साथ रकम से भी कर रहे पत्रकार योगदान

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड (महोबा) लाकडाउन के चलते जब सभी लोग घरों में सिमटे हुए हैं , ऐसे में भी पत्रकार अपनी जान की परवाह न कर पाठकों और दर्शकों तक खबर पहुंचाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब पत्रकारों ने कलम के साथ साथ रकम के द्वारा सहयोग का अनूठा उदाहरण पेश किया है।

यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के जिला अध्यक्ष महेन्द्र द्विवेदी और महामंत्री कृष्णगोपाल सिंह के नेतृत्व में आज उपजा के सदस्यों ने पी एम केयर्स फंड के लिए ग्यारह हजार रुपयों का चैक स्टेट बैंक प्रबंधक को सौंपा। सहयोग करने वाले पत्रकारों में लक्षमीप्रसाद गोस्वामी, महेन्द्र द्विवेदी, अरविन्द अग्रवाल, रमेश चन्द्र मिश्रा, योगेश चौबे, कृष्णकांत चौबे, कामता गुप्ता, युसुफ खान, नारायण नायक, सूरज सोनी, अकील खान, दिलीप राजपूत, अनिल शर्मा, दिलीप राजपूत, अरविन्द अनुरागी, कुलदीप मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी आदि पत्रकार शामिल हैं।

👁 17.7K views
17.7K views
Click