उपजा ने किया प्रेस क्लब अध्यक्ष का स्वागत

20575

अयोध्या।  प्रेस क्लब सिविल लाइंस जनपद अयोध्या के नव निर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार फैजाबाद की आवाज के सम्पादक सुरेश पाठक को उपजा द्वारा शुभकामना देते हुए माला पहना कर स्वागत किया गया।

श्री पाठक ने उपजा की माँग के अनुसार प्रेस क्लब को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के प्रयास का वचन दिया और प्रेस क्लब को पत्रकारों के लिये सदैव खुला रहने का आश्वासन भी दिया।

उपजा अयोध्या के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता,उपाध्यक्ष अशोक तिवारी,संगठन मंत्री पवन पाण्डेय एवम् बतौर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने माल्यार्पण करके श्री पाठक का अभिनंदन किया।श्री पाठक ने भी पत्रकारों का गर्म जोशी के साथ सत्कार भी किया।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 20.6K views
20.6K views
Click