एटीएम बदलकर टप्पेबाजों ने युवक के खाते से उड़ाए 17 हजार रुपए

17676

ऊंचाहार रायबरेली

कोतवाली क्षेत्र के तामस गढ़ गांव निवासी युवक का एटीएम से पैसा निकालते समय उचक्कों ने एटीएम कार्ड बदल लिया जब खाते से पैसे कटने का मैसेज मोबाइल पर आया तो युवक को घटना की जानकारी हुई मामले में युवक ने कोतवाली में तहरीर देने गया तो उससे कल आने की बात कही गई उक्त गांव निवासी अवधेश पुत्र रामफल का भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिंदा गंज रायबरेली में बचत खाता है शुक्रवार को रामफल ने बाबूगंज बाजार स्थित एटीएम से ₹1000 निकाले पीड़ित का आरोप है कि जब वह पैसे निकालकर एटीएम से बाहर आया तो तीन अज्ञात लोग मिले उसमें से एक लड़के ने कहा कि एटीएम का नियम बदल गया है हम को कार्ड दो हम सही कर देते हैं पीड़ित युवक ने अज्ञात युवक को अपना एटीएम कार्ड दे दिया इसी बीच उचक्के ने युवक का एटीएम कार्ड बदल कर दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया और वहां से चला गया थोड़ी देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर एचडीएफसी बैंक शाखा बाबूगंज के एटीएम से दो बार में ₹10000 व एक बार पुनः ₹7000 निकाल लेने का मैसेज आया मैसेज आते ही युवक सकते में आ गया पीड़ित ने बताया कि जब मामले की तहरीर देने कोतवाली गया तो वहां पर कहा गया कि अब कल आना।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 17.7K views
17.7K views
Click