एडीएम प्रशासन ने सौंपा जीत का सर्टिफिकेट

21310

रिपोर्ट- Sandeep kumar fiza

खीरों,रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खीरों ब्लॉक के तीनों जिला पंचायत सदस्यों का प्रमाण जारी हो गया है खीरों प्रथम सीट से बृजेश कुमार तृतीय रेनू सिंह व द्वितीय से मालती सिंह ने जीत दर्ज की है। बुधवार को खीरो तृतीय से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेनू सिंह को एडीएम प्रशासन रामअभिलाष ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। वही रेनू सिंह की जीत पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है, उनके पति भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह क्षेत्र की जनता को जीत के लिए आभार ज्ञापित किया है।

👁 21.3K views
21.3K views
Click