एमबीबीएस के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर हुई सराहना

7964

रिपोर्ट – दीपक ‘राही’

क्रासर – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दरियापुर में अफिनिटी – 2021 का हुआ समापन

रायबरेली – एम्स दरियापुर में संस्थान की ओर से आयोजित अफिनिटी – 2021 के समापन पर एमबीबीएस के बच्चों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा । सोमवार की देर शाम क्लासिकल डांस, सोलो डांस, फैशन शो से लेकर पॉप गाने पर डांस के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र/छत्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी । निबंध प्रतियोगिता में हर्षवर्धन और राहुल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं किरन चौधरी, अंजुम अंसारी, अनुष्का, आस्था ने डांस करके स्थान सबका मन मोह लिया । सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि यूपी और उत्तराखंड के अध्यक्ष तथा एसपीजीआई के चीफ प्रोफेसर संजय बेहरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खूब सराहा । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में इन्ही युवाओं का अहम योगदान होगा । डायरेक्टर प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने कहा कि डॉक्टर बनने के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले छात्रों को भविष्य में अनेकों फायदे मिलते हैं । प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी असिस्टेंट प्रोफेसर बनाश्री नाथ की देखरेख में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने में सभी का सहयोग सराहनीय रहा । इस दौरान मुख्य रूप से डिप्टी डायरेक्टर एसके सिंह, डॉ मृत्युंजय, डॉ चंद्रमौलि, डॉ ओपाला, डॉ सुनीता, डॉ कृष्णा, प्रोफेसर नीरजा, डॉ रजत शुभ्रा, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

👁 8K views
8K views
Click