एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का मेला, दुनिया देखेगी भारतीय सेना का शौर्य

45996

लखनऊ उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार से शुरू होने वाले डिफेंस एक्सपो 2020 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं हैं। हर दूसरे वर्ष होने वाली यह 11वीं डिफेंस एक्सपो है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें 70 से ज्‍यादा देश हिस्‍सा लेंगे। ये प्रदर्शनी सबसे बड़ी अंतर्राष्‍ट्रीय रक्षा प्रदशर्नियों के अनुरूप होगी।

रक्षा योजना समिति का गठन

केंद्र सरकार ने उत्‍तर प्रदेश में छह प्रमुख स्‍थानों को चिन्हित करते हुए डिफेंस इंडस्‍ट्रीयल कारिडोर बनाने का फैसला किया है। इस संबंध में एक रक्षा योजना समिति का भी गठन किया गया है।

इसे देखते हुए उत्‍तर प्रदेश की सरकार ने डिफेंस कारिडोर को बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस वे साथ-साथ बनाने का फैसला लिया, जिससे रक्षा उत्‍पादन के क्षेत्र में देश को स्‍वावलंबी बनने में मदद मिल सके।

इस लिहाज से डिफेंस एक्‍सपो का आयोजन पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में नई तकनीक और निवेश को प्रोत्‍साहित करेगा।

हथियार की धूम


डिफेंस एक्सपो में स्वदेशी हथियार की धूम है। इस दौरान देश के कई बड़े रक्षा उत्पाद भी नजर आएंगे।

इसके साथ ही इसमें दुनिया भर की दिग्गज कंपनियां अपनी सैन्य तकनीक का प्रदर्शन करके भारतीय सेनाओं को खरीद के लिए रिझाने की कोशिश करेंगीं।

👁 46K views
46K views
Click