एस्मा के चलते संविदा कर्मचारी अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने के लिए कर रहे हैं 2 घंटे अधिक कार्य..

16859

लखनऊ -संविदा स्वास्थ्यकर्मी लगातार कई जनपदों में दो घण्टे अधिक कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियो ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के चौथे चरण में दो घण्टे अधिक कार्य करना शुरू कर दिया है । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा. मयंक प्रताप ने बताया कि जिला प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य सेवाएं बाधित ना हो और अपनी बात हम माननीय मुख्यमंत्री जी तक अधिक कार्य करके अपना दुख दर्द बता सकें इसी क्रम में कई जनपद के संविदा स्वास्थ्य कर्मी समेत प्रदेश मे 80 हजार संविदा कर्मी व दो लाख आशा कार्यकर्ताओं की तमाम माँगे छः साल से उठायी जा रही है लेकिन शासन प्रशासन हम संविदा कर्मचारियों पर नही पढ़ रहा है जबकि कोविड 19 महामारी मे भी यह कर्मी अपनी जान जोखिम मे डालकर काम कर रहे है मांगपत्र मे नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन देने या रिजवी की सिफारिशे लागू करने नियमित पदो के सापेक्ष कार्यरत संविदा आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा पर रोकथाम, आशा कार्यकर्ताओं को आँगनबाडी़ कार्यकर्ताओ की तरह तय मानदेय निर्धारित करने समेत अनेक माँगे उठाई गयी है । उन्होने बताया कि आंदोलन के पहले चरण मे प्रदेश के लगभग 200 मंत्री सांसद विधायक, राज्यसभा सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियो से पत्र लिखवाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजा गया था माँगे नही मानने पर आनदोलन नहीं अब अधिक कार्य करके सरकार को अपनी मांगे बताने का प्रयास जारी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 16.9K views
16.9K views
Click