ओवरलोडिंग गोबर खाद बिक्री किए जाने से आक्रोशित

16052

महराजगंज, रायबरेली। गौशाला की देखरेख कर रहे कर्मचारी द्वारा ओवर लोडिंग गोबर खाद बिक्री किए जाने से आक्रोशित सभासदों की शिक़ायत पर चेयरमैन द्वारा दोषी कर्मचारी पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश जारी किया है।

बताते चले की विगत दिनों समस्त सभासदों नुरुल हसन,विनीत वैश्य, रामकुमार यादव, मुस्ताक, ऊषा त्रिपाठी, राजकुमारी आदि द्वारा नगर पंचायत को आर्थिक क्षति पहुंचाने एवं अनैतिक लाभ लेते हुए मानक से अधिक गोबर खाद ट्रैक्टर ट्रालियों में भर नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा बेचे जाने की शिक़ायत अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा एवं चेयरमैन सरला साहू से की जिस पर दोषी कर्मी पर कार्यवाही ना होने पर रविवार से धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की बात भी सभासदों द्वारा शिकायती पत्र के माध्यम से कहीं गयी।

प्रकरण में लगाए गए आरोपों में साक्ष्य सही पाए जाने पर चेयरमैन सरला साहू द्वारा दोषी पाए गए गौशाला प्रभारी रामभारत पर कार्यवाही करते हुए अधिशाषी अधिकारी को गौशाला प्रभारी रामभारत का एक दिन का वेतन रोके जाने तथा पुनः ऐसी गलती होने पर सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 16.1K views
16.1K views
Click