ओवरलोडिंग पर प्रशासन का चला चाबुक, 9 ट्रक पकड़ें

11802

खनिज अधिकारी ‌ने छापेमारी कर ओवरलोडिंग में पकड़े 2 को किया सीज 7 ट्रकों का किया ई-चालान

चित्रकूट,: राजापुर तहसील क्षेत्र के तीर धुमाई गंगू में बीते कई दिनों से जमकर की जा रही ओवरलोडिंग के मामले में जिला प्रशासन‌ हुआ सख्त। शुक्रवार की देर शाम प्रशासन ने 9 ओवरलोड ट्रक पकड़ की कार्यवाही। खनिज अधिकारी ‌सुधाकर सिंह ने छापेमारी कर ओवरलोडिंग में पकड़े गए 2 को किया सीज। बाकी 7 ट्रकों का ई-चालान करते हुए कार्यवाई की गई है। इस कार्यवाही के बाद अवैध ओवरलोडिंग व घाट संचालकों में मची खलबली। बता दें कि बीते कई दिनों से राजापुर क्षेत्र में ओवरलोडिंग का खेल खदानों में तेजी से चल रहा है। जिसके चलते ओवरलोड ट्रक दिन रात एक कर प्रशासन के राजस्व को चूना लगाने में जुटे हुए थे। प्रशासन की सख्ती के बाद क्या ओवरलोडिंग में लगाम लगेगी। रिपोर्ट- पुष्पराज कश्यप

👁 11.8K views
11.8K views
Click