कहां पर सर्राफा व्यवसायी हो गए गायब

21335

महराजगंज रायबरेली
क्षेत्र के याकुबगंज से खाना खाकर रविवार की देर शाम महराजगंज के लिए निकले सर्राफा व्यापारी के घर ना पहुंचने पर उनके पुत्र ने कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की लिखित तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस व्यापारी की खोजबीन में लग गयी है।
बताते चले कि मुकेश कुमार यादव पुत्र राम नरेश यादव निवासी याकुबगंज मजरे सोथी ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिता राम नरेश यादव महराजगंज के प्रकाश नगर में मकान व दुकान बनवा सर्राफा का व्यापार करते हैैं। रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे पैतृक आवास याकूब गंज से भोजन करके महराजगंज के लिए निकले थे। परंतु महराजगंज नहीं पहुंचे। फोन भी नहीं उठ रहा है और ना ही मिल रहे है। रिश्तेदारी में भी खोजबीन करने पर कोई सूचना नहीं मिल रही। पिता के ना मिलने से परेशान पुत्र ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस सर्राफा व्यापारी की खोजबीन में जुट गई है।

अनुज मौर्य एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 21.3K views
21.3K views
Click