कांग्रेस नेताओं ने नुक्कड़ सभा का किया आयोजन

उपस्थित लोगों ने कहा जनविरोधी हो गई है भाजपा सरकार

रायबरेली– उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाह्नन पर जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जन आन्दोलन व नुक्कड़ सभा का आयोजन कठगर ग्राम सभा में किसान आन्दोलन के बारे में चर्चा की गई। जिसमें सरेनी के पूर्व विधायक अशोक सिंह के नेतृत्व में ३/३/२०२० को तहसील डलमऊ में किसान आन्दोलन किया जायेगा। अशोक सिंह ने कहा सभी से अनुरोध है कि तहसील पहुंच कर आंदोलन को सफल बनाएं।

ना किसान के मुद्दे और ना ही युवाओं के मुद्दे बचे

उपस्थिति लोगों ने कहा भाजपा सरकार में अब ना तो किसानों के हित के कोई मुद्दे बचे हैं और ना ही युवाओं के लिए जिस तरह से उत्तर प्रदेश में किसानों का बुरा हाल है उस पर सरकार जरा सा भी ध्यान नहीं दे रही है उसी के साथ युवा वर्ग में रोजगार की समस्या है 45 साल के शिखर पर बेरोजगारी है सरकार आंकड़े नहीं दे रही है क्योंकि उसे डर है कि उसकी पोल खुल जाएगी। इसलिए कांग्रेस पार्टी जनता के साथ जन आंदोलन करेगी जनता के हित के मुद्दे उठाए जाएंगे मांग की जाएगी कि जो किसान रात रात जाकर अपने खेतों की रखवाली कर रहा है युवा जो बेरोजगार है सड़कों पर टहल रहा है उसे रोजगार दिया जाए व्यर्थ के मुद्दों में फंसा कर देश को गुमराह मत किया जाए।

👁 17.2K views
17.2K views
Click