कोरोना बचाव के लिये युवाओं की टोली ने राजातालाब बाजार को किया सेनेटाइज

26966

आदर्श ग्राम नागेपुर के युवाओं ने उठाया गांव व बाजार को कोरोना मुक्त रखने का बीड़ा

वाराणसी:,राजातालाब (21/05/2021) प्रधानमंत्री आदर्श गांव के युवाओं ने गांव व बाजार को कोरोना मुक्त रखने का बीड़ा उठा लिया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक ओर लोग जहां घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं. वहीं ये युवा अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए प्रशासन के साथ मिलकर गांव, बाजार और शहरों को सैनिटाइज करते दिखाई दिए. अलग-अलग टीमें बनाकर गाँव की गलियों, बस स्टैंड, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस से लोगों को बचाया जा सके. युवाओं ने पिछले छः दिनो से बाजार व गांव को सैनिटाइज किया और ग्रामीण की थर्मल स्क्रीनिंग भी की। युवाओं ने शुक्रवार को राज तालाब बाजार के बैंको ,चट्टी, चौराहा, सार्वजनिक स्थानो सैनिटाइजेशन कार्य चलाया। सैनिटाइज करने के साथ ही बाजार के आम रास्तों पर भी सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। युवाओं ने हर रोज एक गाँव को सेनेटाइज करने का निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण सेवादल में जगदीश, अरविन्द, अनीश, आलोक, मनीष, शिवकुमार, बिहारी वर्षा, पंचमुखी, श्वयामसुंदर, सुनील शामिल है।
इन युवाओं को प्रेरित करने वाले लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि उनके साथ गांव के ही रहने वाले कई युवा साथी हैं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़े होने का निर्णय लिया। ये साथी हर रोज रोज 3 से 4 घंटे इलाके में जाकर हर गली मोहल्ले को सैनिटाइज करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी प्रशासन की तरफ से सैनिटाइजर का छिड़काव करने का काम कुछ इलाकों में चल रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी तक नहीं किया गया। ऐसे में खुद ही गांव के युवाओं ने मिलकर यह कदम उठाया हैं। इसके साथ ही ग्रुप के सदस्य आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था की मदद से जरूरतमंद लोगों तक मास्क, दवा, सेनेटाइज किट खाने पीने के सामान भी मुहैया करा रहे हैं। आम लोगों में कोरोना बीमारी और बचाव के पर्चे भी बाँटा जा रहा है। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि जिस तरह कोरोना वायरस का संक्रमण गाँव में बढ़ता जा रहा है, उससे बचने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, क्योंकि इस बीमारी से बचाव ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें अपने गाँव में सैनिटाइज कराने की मांग करते हैं, तो वह फौरन उस इलाके में लोगों को भेजकर सैनिटाइज करवाते हैं। इसके लिये उन्होंने एक हेल्पलाइन नम्बर 8808984224 जारी किया है। आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक में ये युवा अपनी सेवा देंगे। युवाओं के इस प्रयास को गाँव में खूब सराहना हो रहा।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

👁 27K views
27K views
Click