इचौली में विराट क्रिकेट टूर्नामेंट…

15852

इचौली, हमीरपुर। जय मां शीतला ग्राउंड इचौली में जारी विराट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खन्ना व छिमौली के मध्य खेला गया जिसमें खन्ना ने टॉस जीता l मैच का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख लाला राम निषाद ने फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी खन्ना टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही जिस कारण निर्धारित 12 ओवरों में खन्ना टीम मात्र 91 रन बना सकी।

कमेटी उपाध्यक्ष राजा बाबू यादव ने मुख्य अतिथि का बैच लगाकर स्वागत किया इसी दौरान फूलचंद तिवारी विनोद तिवारी भोला बाजपेई सतीश तिवारी मातादीन प्रजापति मोनू बाजपेई राम चंद्र अवस्थी।

92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छिमौली की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पावर प्ले के 4 ओवरों में 60 रन बनाए तथा 8.3 ओवर यह मैच आठ विकेट शेष रहते अपने नाम किया व सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

अंपायर ऋषि तिवारी व कमलेश शुक्ला एवं पाल जी रहे कमेंन्ट्रेटर सोनू शुक्ला जयसिंह यादव स्कोरर कुमुद त्रिपाठी आशुतोष पाण्डेय पंकज अंकित बाजपेयी मोनू बाजपेई शिवम तिवारी श्यामू शुक्ला सोम जी,ओमजी तिवारी नन्ना ठाकुर अभिषेक सज्जन शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

  • एमडी प्रजापति
👁 15.9K views
15.9K views
Click