कटी फसल में लग गई आग

8990

सरीला, हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में खेतों पर कटी फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 11 भीगा में गेंहू और 1 बीघा की लाही की फसल जलकर राख हो गई।

पीड़ित ने रात जलालपुर पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी कमलापत पुत्र दुलीचंद व उसकी मां लक्ष्मी ने बताया कि उनके नाम 12 बीघा जमीन है जिसमे इस साल 11 बीघा में गेंहू व 1 बीघा में लाही की फसल लगाई थी। फसल की कटाई करने के बाद खेतों में गेहूं की फसल कटी हुई पड़ी थी। रात्रि को वह घर मे खाना खाने गया वापस आया तो खेतों में जोरदार आग लगी थी देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई।

बताया कि आसपास कोई बिजली का तार नहीं है किसान कमलापत ने बताया कि किसी सरारतीतत्व ने कटी फसल में जानबूझकर आग लगाई है बताता की घटना की सूचना रात्रि में ही डायल 112 में दी गई। बताया कि उसका परिवार में 18 सदस्य है। छह पुत्र है जिसमे सेवाराम, शियाराम, श्रीराम की शादी हो गई। जबकि जयनारायण, संदेश, राजनारायण नाबालिक है पढ़ाई कर रहे है।

किसान ने दो लाख के करीब का नुकसान बताया है। उधर सूचना के बाद स्थानीय लेखपाल ने नुकसान का मुआयना किया है थाना प्रभारी ब्रजेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

  • एमडी प्रजापति
👁 9K views
9K views
Click