गांधी जयंती पर याद किए गए लाल बहादुर शास्त्री

18255

महोबा , सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार के दिन महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संगीताचार्य पंडित जगप्रसाद तिवारी ने गांधी व शास्त्री के जीवन परिचय पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए।

प्रधानाचार्य श्री कमलेश सिंह जी ने कहा कि गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार करने के समर्थक अग्रणी नेता थे। विद्यालय में नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली भी निकल गई इस अवसर पर विद्यालय की समस्त अचार भैया बहन तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-  राकेश कुमार अग्रवाल

👁 18.3K views
18.3K views
Click