गुलाबी गैंग कमांडर पहुंची थाने, कहा मुकदमा लिखा हो तो करो गिरफ्तार

21421

संदीप रिछारिया (वरिष्ठ संपादक)

चित्रकूट । गुरूवार को धरना प्रदर्शन करने के दौरान नगर पंचायत कार्यालय पर पिटाई के बाद गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल आधा दर्जन महिलाओं के साथ शनिवार को नयागांव थाने पहुंची। थाना प्रभारी के न रहने की बात कर मौजूद एसआई ने उनके द्वारा दिए गए प्राथमिकी के कागजों को लेने से इंकार कर दिया। वैसे एसआई ने कहा कि अगर श्रीमी पाल एसडीएम से परमीशन लेकर आएं तो मामला दर्ज किया जा सकता है।

वैसे उनके तेवर आज भी सख्त रहे। उन्होंने विधायक को आरोपित करते हुए कहा कि वह शांत नही बैठेगी। लगातार हंगामा करती रहेंगी। पूरा देश उनका क्षेत्र है और वह कई देशों में गुलाबी गैंग की शाखाएं चला राही हैं। इसलिए उन पर यह आरोप लगाना कि वह केवल यूपी में काम करें, यह सरासर गलत है।

👁 21.4K views
21.4K views
Click