गैंगस्टर एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार

11046

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन  में होने वाले आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम व क्षेत्राधिकारी चरखारी रविकान्त गौड के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चरखारी  गणेश कुमार द्वारा टीम का गठन किया गया। गठित टीम के वरि0उ0नि0 मधुरेश त्रिपाठी मय हमराह का.जयदीप पटेल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2024 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजेश सिंह पुत्र निर्भाल सिंह उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम टोलासोयम थाना चरखारी जनपद महोबा को पवा चौराहा ग्राम सूपा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
बृजेश सिंह पुत्र निर्भाल सिंह उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम टोलासोयम थाना चरखारी जनपद महोबा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम वरि0उ0नि0 मधुरेश त्रिपाठी का.जयदीप पटेल थाना चरखारी जनपद महोब।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11K views
11K views
Click