महराजगंज, रायबरेली– गोकशी के मामले में फरार चल रहे गैर जनपदीय वांछित अपराधी को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत सोमवार को कोतवाली पुलिस ने गोवध के वांछित अभियुक्त अनीस उर्फ कल्लू पुत्र हनीफ निवासी गांव मटेरवा थाना मोहन गंज जनपद अमेठी को मुखबिर की सूचना पर पहरांवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि गोकशी की घटना में फरार चल रहे वांछित अनीस उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
- अशोक यादव एडवोकेट
👁 18.5K views
18.5K views
Click


