चन्द्र ज्वैलर्स में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकानदारों ने तत्परता से बुझाई आग

17867

कुलपहाड़ ( महोबा ) कुलपहाड़ के मेन मार्केट में एक ज्वैलरी शाॅप में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. दिनदहाडे बंद दुकान से धुंआ निकलता देख अन्य दुकानदारों ने आग बुझाई . दुकान में टेलीविजन व सीसीटीवी समेत लगभग ६०००० कीमत के सामान का नुकसान हुआ है.

नगर के मैन मार्केट में राजू सोनी की चन्द्र ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है. दोपहर में लगभग १२ बजे अन्य दुकानदारों ने जब शाप से धुंआ निकलते देखा तो उन्हें आशंका हुआ . उन्होने तत्काल राजू सोनी को बुलवाया. शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से दुकान में लगे कैमरा, टीवी , इनवर्टर व गद्दे जल गए.

दुकान बंद होने से तत्काल दुकान मालिक को फोन पर सूचना दी व्यापारियों की तत्परता से दुकान पर रखा सामान बच गया आग लगने से पचास साठ हजार का सामना जल कर राख हुआ है.

👁 17.9K views
17.9K views
Click