रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा
लालगंज (रायबरेली) । लालगंज कोतवाली पुलिस इस समय आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण सिंह के दिशा निर्देशन में यस आई मनोज कुमार ने डिहवा पर मजरे दतौली निवासी मनीष यादव पुत्र रामधन को रामपुरी चाकू रखने के आरोप में पकड़ कर मुकदमा दर्ज करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है ।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मनीष यादव आदतन अपराधी किस्म का व्यक्ति है । उसके खिलाफ अवैध ढंग से चाकू रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
👁 16.1K views
16.1K views
Click


