(मोजीम खान)
तिलोई, अमेठी-तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनगंज के पूरे नथई मजरे चिलूली मे बीती रात अज्ञात चोरो द्वारा ने घर मे छत के सहारे अन्दर आकर एक ही रात तीन घरो से चार लाख के करीब जेवरात सहित अन्य समान चुरा ले गए। बताते चले कि परिवार के लोग खाना खाकर सो गये थे। अज्ञात चोरो ने इरशाद अहमद, हसनैन व मेराज अहमद के घरो मे चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तथा कीमती जेवरातो पर अपना हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामी सो कर जब सुबह उठे तो घर का सामान सहित अन्य समान गायव दिखे। गृह स्वामी इरशाद अहमद ने अनुसार मेरे घर मे बक्शे मे रखे अस्सी हजार के जेबरात, हसनैन अहमद ने अनुसार मेरे घर से लगभग एक लाख बीस हजार के जेवर,एवम मेराज अहमद ने बताया कि मेरे घर से लगभग दो लाख के जेवरो के अलावा लगभग बीस हजार के समान के साथ छह मुर्गी व मुर्गा भी चोर उठा ले गए हैं।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो बात नहीं हो सकी।
चोरों ने खोल दी पुलिस गश्त की पोल
👁 23.2K views
23.2K views
Click


