सलोन,रायबरेली , पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है। जनता का विश्वास जीतने के बाद ही केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है,जो लोग जनता का विश्वास नही जीत सके है। ऐसे लोगो को अमेठी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उक्त वक्तव्य प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने सिख समाज के लोग से कही है। रविवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह सिख समाज के लोगो से मिलने पहुँचे थे। इसके साथ ही अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को जीतने के लिए सिख समाज के लोगो से आग्रह किया।
कस्बे में स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी में हार जाने का डर था। इसलिए रायबरेली भाग निकले। रायबरेली में भी राहुल गांधी हार का स्वाद चखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने प्रतिनिधि को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे स्पस्ट है कि गांधी परिवार को अमेठी में हार का डर सता रहा था। प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित को लेकर लगातार काम कर रही है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबमे विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। सरकार की यही लोकप्रियता को देखकर विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं। इस मौके पर मनजीत सिंह,महेंद्र सिंह,लकी अरोरा,कैनी अरोरा,अजीत सिंह,लवी सिंह,सोनू सरदार आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आशीष कुमार
जनता का विश्वास जीतने के बाद ही केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है
👁 11.8K views
11.8K views
Click


