सरहंगी वस खेत जोत लिये जाने की शिकायत
लालगंज रायबरेली ।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरड़ी थाना लालगंज निवासी राम सजीवन पुत्र हीरालाल ने कुछ लोगों के खिलाफ सरहंगी बस उसके बोये खेत को ट्रैक्टर से जुता कर नष्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया है ।राम सजीवन ने बताया कि उसकी पत्नी खुशबू के नाम खसरा खतौनी है ।उन्होंने खेत में उड़द व तिल्ली बोई थी ।मंगलवार को सरैला निवासी राकेश कुमार पुत्र रामपाल व गुलाब राय का पुरवा थाना डलमऊ निवासी कमला प्रसाद, हरि ओम ,नंदकिशोर, जयप्रकाश छीटूआदि ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से बोई हुई फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करा दिया है। मामले में राम सजीवन ने लालगंज पुलिस से कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।
जबरन ट्रैक्टर चलाकर फसल कराया नष्ट
👁 18K views
18K views
Click


