जल्द ही सरकार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना कर सकती है अनिवार्य

46969

Corona virus से जंग में जीतने के लिए सरकार हर कोशिश कर रही है। इसी के चलते अब ये खबर सामने आ रही है कि जल्द ही सरकार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर सकती है। ये एप आपके मोबाइल नंबर से अटेच होगा और लोकेशन के आधार पर कार्य करेगा। इस ऐप के ज़रिए लोग अपने लक्षणों की जांच कर सकते हैं। साथ ही अगर कोई करोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलता है तो उसके संपर्क में आए लोगों का पता चल सकता है।

क्या है ये एप

नागरिकों तक सही सूचना पहुंचाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आरोग्य सेतु एप बनायाा है जो सही सूचनाएं लोगों तक सही सूचना पहुंचाता है। इस एप में कोरोना से संबंधित पूरी जानकारी के साथ ही आप अपनी व्यक्तिगत रिपोर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। हर शंका का समाधान आपको इस एप पर मिलेगा।

बीते दो अप्रैल को लॉन्च किए गए एप से लोगों को कोरोना वायरस के खतरे को भांपने में मदद मिलेगी। आसपास संक्रमण का खतरा होने पर इस एप के जरिए प्रशासन के पास अलर्ट भी जाएगा। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के पास होंगे तो यह प्रशासन को इसकी सूचना दे देगा। करोना वायरस से जुड़ी जानकारी और सहायता मुहैया कराने के लिए सरकार आरोग्य सेतु ऐप का डाउनलोड अनिवार्य कर सकती है।

ऐसे करेगा काम

एंड्राएड फोन का इस्तेमाल करने वाले गूगल प्ले स्टोर में जाकर आरोग्य सेतु को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी भाषा का चयन कर अपना मोबाइल नंबर, नाम, उम्र आदि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आरोग्य सेतु कोरोना से संबंधित आपकी व्यक्तिगत सेहत को बताने के लिए तैयार है। आपको अपने बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जब भी एप पर जाएं तो ब्लूटूथ और अपनी लोकेशन का ऑप्शन अपने मोबाइल में ऑन रखें ।

👁 47K views
47K views
Click