जाम नहीं लगे इसको लेकर एसडीएम ने कर दी ये कार्यवाही

18498

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे मे आये दिन हो रहे जाम को लेकर एसडीएम विनय कुमार सिंह की अगुवाई मे नगर पंचायत ने महराजगंज हैदरगढ़ रोड पर सड़क के किनारे रखे अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान कई अतिक्रमण कर रखे दुकानदारों के नगर पंचायत कर्मचारियों नोटिस जारी करने के लिए नाम भी नोट किया। अतिक्रमण अभियान को लेकर दुकादारो में हडकंप मच गया। इस दौरान सड़क किनारे और पटरी पर निशान लगाकर सफाई भी कराई गई।

कस्बे की सड़कें अतिक्रमण से घिरी रहती हैं। इससे वाहनों के निकलने में काफी दिक्कत होती है। सड़कों पर फैला अतिक्रमण जाम की समस्या का कारण भी बनता जाता है। शनिवार को कस्बे में रायबरेली हैदरगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम ने सड़क किनारे फैले दुकानदारों के सामान को हटवा दिया। उन्होंने दुकानदारों से नगर पंचायत द्वारा लगाए निशान तक ही सामान लगाने को कहा। उन्होंने दुकानदरों से भी दुकान के आसपास साफ सफाई रखने को कहा। अभियान को लेकर हडकंप मचा रहा। इस दौरान एसडीएम के अलावा तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ईओ डॉक्टर राजेश कुमार नगर पंचायत लिपिक रामचंदर जमुना पुलिस बल नगर पंचायत के सभी कर्मचारी भी मौजूद रहा।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

👁 18.5K views
18.5K views
Click