कौशांबी जिला अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

21987
photo 09
जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ दीपक सेठ से बात करते डीएम
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एंव पुलिस अधीक्षक अभिन्नदन मंगलवार को जिला चिकित्सालय मंझनपुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर पहुंचे। आइसोलेशन वार्ड एंव प्री आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। 
 
आइसोलेशन वार्ड में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये है।एक बेड से दूसरे बेड के बीच मानक के अनुसार दूरी बनाये रखने, आवश्यक दवाइयाॅ तथा वहॅा पर तैनात किये गये चिकित्सकों के ड्यूटी चार्ट भी देखा। उन्होनें मुख्य चिकित्साधीक्षक को आइसोलेशन वार्ड में आने जाने हेतु अलग से रास्ते की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। उन्होनेे कहा है कि अस्पताल के अन्य वार्डाे से आइसोलेशन वार्ड बिलकुल अलग रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक  डाॅ दीपक सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
👁 22K views
22K views
Click