जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों सुनकर यथाशीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश

17641

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को यथाशीघ्र शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया है।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधीनस्थों द्वारा शिकायतों की जांच कराये जाने पर स्वयं भी उसकी गुणवत्ता की रैण्डम जांच अवश्य करें और शिकायतकर्ता को निस्तारण की स्थिति से अवश्य सूचित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एव शिथिलता कदापि न बरते।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 17.6K views
17.6K views
Click