जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी कैलाश गुप्ता ने किया बेटिया फाउंडेशन मिशन एक रुपए का सहयोग

12461

अपने प्रतिष्ठान पर मिशन एक रुपए की गुल्लक रखकर किया बेटियां फाउंडेशन का सहयोग

हरदोई

बेटियां फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मिशन एक रुपए को आम जनमानस का अपार सहयोग मिल रहा है इसके तहत हरदोई जिले के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान श्री कैलाश गारमेंट्स ने भी मिशन एक रुपए का स्वागत करते हुए अपने प्रतिष्ठान श्री कैलाश गारमेंट्स” पर मिशन ₹1 की गुल्लक रखकर बेटियां फाउंडेशन का सहयोग किया
प्रतिष्ठान ने मालिक “श्री कैलाश गुप्ता जी” ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि मिशन एक रुपए जनहित में बहुत ही अच्छी मुहिम है हम सभी को इससे जुड़कर अधिक से अधिक बेटियो को शिक्षित करने में बेटिया फाउंडेशन के सहयोग करना चाहिए एवम।उन्होंने बेटिया फाउंडेशन की हर संभव मदद करने का विश्वाश दिलाया उन्होंने कहा कि हमारी बेटिया ही हमारे देश का भविष्य है उनको हमे अधिक से अधिक पढ़ाना है और मजबूत बनाना है।
मिशन एक रुपए को अपना अपार सहयोग देने के लिए बेटियां फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष रेशमा गुप्ता ने उनका धन्यवाद दिया एवम इस मुहिम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की ताकि बेटियां अधिक से अधिक बेटियों को शिक्षित कर सके.

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 12.5K views
12.5K views
Click