जैतपुर में ज्यादातर हैंडपम्प हुए खराब, पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण

21370

महोबा , जैतपुर गांव में पर्याप्त पानी होने के बावजूद ग्रामीण पानी के लिये मोहताज बने हुये हैं। गांव मे दो दर्जन से अधिक हैंडपम्प हैं, लेकिन ज्यादातर हैंडपम्प खराब पड़े हुये हैं। वही बिजली की अत्यधिक कटौती के चलते मोटर पम्प नहीं चल पा रहे हैं। जिससे पेयजल भरने के लिये महिलाओं एवं पुरूषों की लम्बी-लम्बी कतारें लगानी पड रहीं हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो दर्जन से अधिक हैंडपम्प हैं। लेकिन पानी महज कुछ हैंडपम्प ही दे रहे हैं। उनमे भी जल स्तर कम होने की वजह से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को एक एक बाल्टी पानी के लिये दूरदराज के हेण्डपम्पों का सहारा लेना पड रहा है। जहां ग्रामीणोें की भारी भीड लगी होने के कारण कई कई घण्टे पानी के लिये इंतजार करना पडता है।

इस भीषण गर्मी में पानी के लिये ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड रही है। विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी पनप रही है। ग्रामीणों ने पुराने हेण्डपम्पों को रिबोर कराने की प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 21.4K views
21.4K views
Click