टीवी एंकर के खिलाफ कांग्रेसियों ने पुलिस को दी तहरीर

11739
WhatsApp Image 2020-04-23 at 16.52.34
मंझनपुर पुलिस को तहरीर देते कांग्रेस जिला अध्यक्ष
कौशाम्बी। मंझनपुर पुलिस को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने गुरुवार को टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में कांग्रसियों ने टीवी पत्रकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी की है।
मंझनपुर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने लिखित शिकायती पत्र थाना पुलिस को दिया है। जिसमे आरोप लगाया गया है कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी के खिलाफ रिपब्लिक भारत के एंकर अर्नब गोस्वामी ने अमर्यादित टिप्पड़ी की है। शिकायत पत्र के साथ बयान से जुडी एक सीडी दी गई है। मामले राष्ट्रीय स्तर का होने के चलते उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।  निर्देश के क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
👁 11.7K views
11.7K views
Click